बाराबंकी। ग्रामीण पर्यटन और कृषि पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ग्रामीण कांक्लेव 2025 के तहत शुक्रवार को जिले के प्रगतिशील किसान पद्मश्री रामशरण वर्मा के कृषि फार्म का भ्रमण कई जिले के किसानों ने किया। हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में पद्मश्री का कृषि फार्म देखकर सभी ने सराहा। कृषि को पर्यटन से जोड़कर आय के नए स्रोत किस तरह विकसित करने पर बल दिया।
बृहस्पतिवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने इस कांक्लेव का शुभारंभ किया था। दूसरे दिन प्रतिभागियों ने पद्मश्री राम सरन वर्मा का कृषि फार्म देखा और काफी सराहा। पद्मश्री ने वर्मा ने अपनी सफलता की कहानियां विस्तार से बताईं। कहा कि खेती केवल उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि यदि इसे पर्यटन के साथ जोड़ा जाए तो यह किसानों की आर्थिक स्थिति बदल सकती है। पर्यटन विभाग की ओर से पहुंचे सुमित श्रीवास्तव और ऐश्वर्या ने उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति 2022 की विशेषताओं की जानकारी दी। आयोजक संस्था आधारशिला के मंडलीय संयोजक शशिभूषण सिंह ने अयोध्या मंडल में चल रही ग्रामीण व कृषि पर्यटन गतिविधियों की जानकारी साझा की।