फतेहपुर। ररिया गांव के बाहर शुक्रवार सुबह नहर में अंबिका चौहान (45) का शव उतराता मिला। पुलिस इसे हादसा मान रही है, हालांकि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी। पुलिस के अनुसार, अंबिका बृहस्पतिवार शाम घर से निकले थे। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह गांव के बाहर छोटी नहर (माइनर) में उनका शव मिला। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी की नवरात्र में दिखाई होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। उनका बेटा सौरभ निजी बैंक में नौकरी करता है। सीओ फतेहपुर शक्ति सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।