फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान लदी ट्रॉलियों के साथ किसानों का प्रदर्शन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी केंद्र पर किसानों को धान की तौल कराने में हो रही परेशानी के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारी बुधवार को मुख्यालय व सभी तहसीलों में धान लदी ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन करेंगे। भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि खरीद केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। इससे काश्तकार लगातार परेशान हैं। तौल न होने से उन्हें औने-पौने दामों पर अपना धान बिचौलियों के हाथ बेचना पड़ रहा है। इस समस्या को अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे में धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। बताया कि बुधवार को सभी तहसीलों में भी किसान धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन करेंगे। जिला मुख्यालय पर गन्ना कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें