फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली न जलाने की सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सिद्धौर की ग्राम पंचायत ढेडिहा में कृषि विज्ञान केंद्र हैदरगढ़ द्वारा आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेश सिंह ने बताया कि किसान फसल के अवशेष को खेतों में न जलाएं। पराली के अवशेष को जलाने से सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते हैं जिससे पौधों को पोषक तत्व नहीं मिल पाता। डॉ. भानु ने पौधों में लगने वाले कीटों व पौधों के रखरखाव की जानकारी दी। डॉ. अश्वनी सिंह ने किसानों द्वारा उगाई जाने वाली सब्जियों की अच्छी पैदावार लेने व रोगों से बचाव के बारे में बताया। इस मौके पर मुन्नालाल, राम कुमार मिश्रा, प्रेम सिंह, शंभू सिंह, पूरन सिंह, नरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें