फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: फैज आलम बने अध्यक्ष व कृष्णकांत सचिव

Sat, 26 Sep 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय परिसर में चुनाव के बाद खुशी जताते कर्मचारी संघ के पदा​धिकारी। स्रोत-संघ
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला न्यायालय कर्मचारी संघ का चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। इसमें कुल 119 में से 101 कर्मचारियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। 61 मत पाकर फैज आलम अध्यक्ष पद व 67 मत पाकर कृष्ण कांत सचिव पद पर विजयी घोषित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रामसरन, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार व कोषाध्यक्ष पद पर शुभम उपाध्याय निर्विरोध रहे।
विज्ञापन

सभी ने विजयी उम्मीदवारों को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण किया। उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। चुनावी प्रक्रिया में जिला न्यायालय के प्रभारी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी शिवकुमार, प्रधान सहायक अरविंद श्रीवास्तव व सहायक लेखा नाजिर एजाज अहमद ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर बद्रीनाथ यादव, कमलेश कुमार मिश्र, विजय कुमार गुप्ता, रवींद्र यादव, उत्तम यादव, सहजराम, सिराज अहमद, शुभम श्रीवास्तव, महेश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें