फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रधान पद पर उत्साह, डीडीसी के वोटर रहे सुस्त

Thu, 20 Feb 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत के उप चुनाव में बुधवार को प्रधान पद के लिए मतदाताओं में जोश दिखा। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद पर मतदान को लेकर वोटर उदासीन रहे। इसके चलते प्रधान पद पर 64.54 व जिला पंचायत सदस्य पद पर 34.68 प्रतिशत ही मतदान हुआ। मतों की गणना व परिणाम की घोषणा 21 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

हैदरगढ़ क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य वार्ड 50 के उप चुनाव के लिए मतदान केंद्रों पर सन्नाटा रहा। मतदान के लिए 70 बूथ बना गए थे। लोगों में उत्साह न होने के कारण 34.68 प्रतिशत ही मतदान हुआ। बहुता, रनापुर, बहादुरपुर, बबुआपुर, बहादुरपुर, गोतौना, शाहपुर डेहवा आदि मतदान केंद्रों पर सुबह से शाम तक भीड़ नहीं दिखी। इस कारण मतदान का आंकड़ा दोपहर एक बजे तक 20 प्रतिशत से भी कम रहा। शाम तीन बजे तक सभी 70 बूथों पर मात्र 32 प्रतिशत मतदान हुआ था। अंत में 34.68 प्रतिशत पर सिमट गया।
मतदाता सूची की खामी से नहीं कर सके मतदान
जिला पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव में कई स्थानों पर लोगों के नाम मतदाता सूची में गलत दर्ज होने के कारण मतदान नहीं कर सके। मतदान न कर पाने वालों में शाहपुर डेहवा के प्रधान रामनिवास त्रिवेदी के परिवार के सदस्य भी शामिल रहे। प्रधान के परिवार के कुछ सदस्योें के नाम वार्ड संख्या सात व कुछ के नाम वार्ड 11 में दर्ज थे। संजय यादव की पत्नी मंजू व पुष्पा पांडेय का नाम मतदाता सूची में गलत होने के कारण मतदान नहीं हो सका। शाहपुर डेहवा सहित अन्य मतदान केंद्रों पर ट्राई साइकिल नहीं होने से दिव्यांगों को बूथ तक पहुंचने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


बाहरी बताकर वाहन चालक को पीटा
हैदरगढ़। खरसतिया मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंचे कुनाल मिश्रा ने के ड्राइवर को कुछ लोगों ने बाहरी बताकर पीट दिया। कुनाल की तहरीर पर हैदरगढ़ कोतवाली में प्रत्याशी पूजा त्रिवेदी के परिवार के सदस्य अजय त्रिवेदी व राजू त्रिवेदी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

उत्साह के साथ किया मतदान
घुंघटेर (बाराबंकी)। निंदूरा ब्लाक की ग्राम पंचायत पलिया के ग्रामीणों में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। सुबह से ही लोग वोट डालने पहुंचने लगे। शाम तक 64.54 प्रतिशत लोगों ने मतदान हुआ। चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, सभी मतदाताओं को घरों से बुलाते हुए भी देखे गए। 1994 में से 1287 मतदान किया। प्राथमिक विद्यालय में तीन बूथ बनाए गए थे। दस बजे से 12 बजे के बीच मतदान की रफ्तार बढ़ी।
खाली रह गए 14 ग्राम पंचायत सदस्य के पद
उपचुनाव के बावजूद ग्राम पंचायतों के 14 सदस्य पद खाली रह गए। 53 सदस्य पद थे, इनमें से 39 पदों पर मात्र एक-एक नामांकन पत्र भरा गया। जिन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। प्रधान पद के दो व क्षेत्र पंचायत पद के दो पदों पर भी पहले ही एक-एक नामांकन पत्र होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें