फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: खोदाई से टूटी पाइपलाइन, जलापूर्ति रही ठप

Sun, 01 Feb 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करते मजदूर।
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में टोरेंट गैस कंपनी द्वारा गैस पाइपलाइन बिछाए जाने के कार्य के कारण शहर के कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो गई है। मुख्य पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोग पिछले कई दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। रविवार को छाया चौराहा के पास एक बार फिर पाइपलाइन फटने से समस्या और विकट हो गई, हालांकि शाम तक कुछ जगहों पर जलापूर्ति शुरू होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन




यह समस्या तीन दिन पहले पीर बटावन मोहल्ले से शुरू हुई, जब गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान पेयजल की मुख्य लाइन में सेंध लग गई। इस घटना के तत्काल बाद बाढ़ियनटोला, कटरा, कटरा बारादरी, नवीगंज, कानूनगोयान, लाजपतनगर, बेगमगंज, फैजुल्लागंज, राहत नगर, गांधी नगर, लखपेड़ाबाग, सत्यप्रेमी नगर और रसूलपुर जैसे अनेक मोहल्लों में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इन मोहल्लों के निवासियों को पीने और घरेलू उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था हेतु घरों से दूर लगे हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उनकी दैनिक दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है।


रविवार को छाया चौराहा के पास एक और पाइपलाइन फटने से स्थिति को और गंभीर हो गई। इसकी वजह से पहले से ही प्रभावित इलाकों में पानी की समस्या को और गहरा दिया। हालांकि, प्रशासन और संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए शाम तक कुछ क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने में सफलता पाई है। इसके बावजूद, अभी भी कई मोहल्लों में पानी की समस्या बनी हुई है और लोग वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

-

गैस कंपनी को नगर पालिका की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी गई है। इसके चलते गैस कंपनी के जनरल मैनेजर ईओ से मिलने पहुंचे तो ईओ ने उन्हें मनमाने तरीके से खोदाई करने से मना किया। कहा कि यदि सुधार न हुआ तो शहर में काम नहीं करने देंगे। नगर पालिका को पहले अवगत कराने के बाद समन्वय बनाकर गैस पाइपलाइन डालने की बात तय हुई। ईओ ने बताया कि पानी की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। गैस कंपनी को सचेत भी कर दिया गया है, ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न पैदा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें