फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: प्रयोगात्मक परीक्षा 24 से परीक्षकों की हुई तैनाती

Sun, 18 Jan 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) ने इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए परीक्षकों की तैनाती कर दी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले परीक्षकों को 24 जनवरी से 1 फरवरी के मध्य अपने आवंटित विद्यालय में पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा लेनी होगी। पारदर्शिता बरतने के लिए प्रयोगात्मक परीक्षा की सारी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। जिले के 172 विद्यालयों में यह प्रयोगात्मक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

जिले में 352 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 46 राजकीय, 46 सहायता प्राप्त और बाकी वित्तविहीन विद्यालय हैं। इनमें से 172 विद्यालयों में 24 जनवरी से पहली फरवरी तक बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है।
सभी विद्यालयों को परीक्षकों की तैनाती के संबंध में अवगत करा दिया गया है। अब विद्यालय स्तर पर परीक्षकों से समन्वय स्थापित कर तय होगा कि किस विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा किस दिन होगी, ताकि परीक्षार्थियों को पहले से सूचित किया जा सके। ताकि कोई परीक्षार्थी परीक्षा देने से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा से संबंधित लिफाफे डीआईओएस कार्यालय के माध्यम से संबंधित विद्यालयों को बांटे जा रहे हैं। सभी विद्यालयों से कहा गया है कि हर हाल में 24 जनवरी से पहले अपने लिफाफे प्राप्त कर लें, ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षकों की तैनाती कर विद्यालयों को अवगत करा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें