फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाबंदियों के बीच 42 केंद्रों पर होगी विवि परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोविड-19 की वैश्विक महामारी में फंसी स्नातक व परास्नातक परीक्षाएं कोरोना की पाबंदियों के बीच 21 जुलाई से होगी। मगर, शासन के निर्देश पर सिर्फ अंतिम वर्ष की ही परीक्षा कराई जाएगी। इसको लेकर जिले के 68 कॉलेज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा के लिए 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जबकि दो अशासकीय सहायता प्राप्त पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्रों के नोडल केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से सम्बद्घ 68 डिग्री कॉलेज हैं। इनमें अध्ययनरत बीए, बीएससी बीकॉम व एमए, एमएससी एमकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ही परीक्षाएं होंगी। जबकि प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को आगामी वर्ष में प्रमोट कर दिया जाएगा।
स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होकर 13 अगस्त तक चलेगी। मगर, यह परीक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत कराई जाएगी। परीक्षार्थियों को कॉलेज के गेट पर सैनिटाइज पैनल से होकर प्रवेश दिया जाएगा। थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। परीक्षा केंद्र में बैठने का सिटिंग प्लान सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। वहीं प्रत्येक पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा कक्ष व कॉलेज परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज को 32 व रामनगर पीजी कॉलेज रामनगर को 10 महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां से परीक्षा केंद्र बने कॉलेजों केे प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं प्रतिदिन परीक्षा संपंन होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने का काम किया जाएगा।
कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 21 जुलाई से कराई जाएगी। इसको लेकर पूरी तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा केंद्र पर सैनिटाइज पैनल से होकर परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान थर्मल स्क्रीनिंग भी की जाएगी। वहीं मास्क सभी के लिए अनिवार्य होगा। परीक्षा कक्ष में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान में रखते हुए सिटिंग प्लान भी किया गया है।
विज्ञापन

-डॉ. आरएस यादव, प्राचार्य, जनेस्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें