फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा देंगे 73 हजार विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से जिले के 100 केंद्रों पर शुरू होगी। इन केंद्रों पर करीब 73 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा कक्षों में विद्यार्थियों के रोल नंबर वाली डेस्क स्लिप चिपकाई गई है। इसके साथ ही कक्ष के द्वार पर सिटिंग प्लान लगाया गया जिससे विद्यार्थियों को अपना कक्ष खोजने में परेशानी न हो। परीक्षा केंद्रों को दो जोन व 10 सेक्टर में बांटकर पुलिस के साथ मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। नकल पर नकेल कसने के लिए डीआईओएस, बीएसए, डायट प्राचार्य व राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की अगुवाई में सचल दल सक्रिय किए गए हैं। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियों को अधिकारियों ने सोमवार को परखा और रिपोर्ट शासन को भेजी।
विज्ञापन

परीक्षा में जिले के 72989 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें हाईस्कूल के 41561 व इंटरमीडिएट के 31428 विद्यार्थी हैं। पहले दिन सुबह की पाली में हाईस्कूल व दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा होगी। परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब पांच हजार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक केंद्र पर एक व्यवस्थापक तथा एक अतिरिक्त व्यवस्थापक व एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट को लगाया गया है। दो जोनल मजिस्ट्रेट व 10 सेक्टर व मजिस्ट्रेट अपनी टीम व सुरक्षाकर्मियों के साथ सक्रिय रहेंगे। परीक्षा में 35 सौ शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें