फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: धूप भी नहीं दिला पाई गलन भरी ठंड से राहत

Tue, 06 Jan 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शीतलहर और सर्द हवा के चलते जिले में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार को दिनभर चली ठंडी हवा के कारण धूप भी बेअसर साबित हुई। गलन बढ़ने से जनजीवन प्रभावित है, जिसमें दैनिक मजदूरों को सर्वाधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। शाम होते ही बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी। विभाग का अनुमान है कि फिलहाल कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
कड़ाके की ठंड जहां लोगों को परेशान कर रही है, वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने इसे फसलों के लिए लाभदायक बताया है। उप कृषि निदेशक (शोध) धीरेंद्र सिंह के अनुसार, यह मौसम गेहूं, आलू, सरसों समेत दलहनी और तिलहनी फसलों के विकास के लिए बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि दिन में निकलने वाली धूप और रात की ठंड फसलों के लिए वरदान की तरह है, जिससे पैदावार बढ़ेगी। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाला गिरता है, तो फसलों को नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


बाक्स
ठंड से बच्चे और बुजुर्गों को बचाएं
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय बाबू के अनुसार यह मौसम बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने सलाह दी है कि इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बताया कि ठंड के कारण बच्चे बहुत जल्दी सर्दी, जुकाम और बुखार की चपेट में आ जाते हैं। यदि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

वर्जन
कड़ाके की ठंड को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश सभी एसडीएम और ईओ को दिए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर अलाव भी जलवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- निरंकार सिंह, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें