फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: दो साल बाद भी नहीं बदली अघहरण सरोवर की तस्वीर

Sun, 20 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम (बाराबंकी)। सतनाम संप्रदाय के आदि प्रवर्तक स्वामी जगजीवन साहब की तपो स्थल कोटवाधाम के अघहरण (पाप नाशक) सरोवर को अमृत सरोवर बनाने का काम दो साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। साफ सफाई न होने से सरोवर में व्याप्त गंदगी के कारण इसका पानी आचमन लायक तक नहीं बचा है। मजबूरी में श्रद्धालुओं सरोवर के इसी गंदे जल से स्नान व आचमन कर जगजीवन साहब के मंदिर में माथा टेकने की परेशानी उठाना पड़ रही है।
विज्ञापन

कोटवाधाम में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। यहां पर्यटन विभाग की ओर से पर्यटन विकास संबंधी कार्यों पर बीते दो साल में करीब 80 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बावजूद श्रद्धालुओं को मिलने वाली सुविधाएं सिफर हैं। दरियाबाद क्षेत्र पंचायत की ओर से इस सरोवर को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की मंशा भी दो साल में फलीभूत नहीं हो सकी है।
अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा से कराया जाना था, लेकिन शुरुआती दौर से ही सरोवर से जुड़ा कार्य विवाद में फंसा रहा। पहले सरोवर से पुराना मलबा निकालने के लिए जेसीबी का प्रयोग करने का विरोध हुआ था। इस कारण सरोवर की सफाई का जो काम बंद हुआ तो दो साल बाद भी अभी तक शुरू नहीं हो सका। इस दौरान क्षेत्रीय महिला गुड़िया देवी ने इसे अमृत सरोवर में तब्दील किए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन भी किया था। एसडीएम सिरौलीगौसपुर प्रीति सिंह ने बताया की सरोवर निर्माण को लेकर पर्यटन विभाग से बात चल रही है। जल्द ही इसकी साफ सफाई का बंद कार्य पुन: शुरू कराकर अघहरण सरोवर की तस्वीर को बदलकर श्रद्धालुओं को लुभाने वाला बनाया जाएगा। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें