फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 85 लाख खर्च के बाद भी किसानों को नहीं मिल रहा पानी

Sat, 23 Nov 2024 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। दुनौली पंप कैनाल पुर्ननिर्माण पर 85 लाख रुपये खर्च होने के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। नालियां क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और कम क्षमता का मोटर लगा होने के कारण कैनाल में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। शिकायत के बाद डीएम ने पूरे मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है।
विज्ञापन

ब्लॉक सिद्धौर के असंद्रा क्षेत्र में दुनौली पंप कैनाल में दस क्यूसेक पानी गोमती नदी से सिंचाई के लिए मुहैया कराने के लिए कई मोटर लगाई गई थी। लगने के कुछ समय बाद ही इन्होंने काम करना बंद कर दिया। किसानों की मांग पर पुर्ननिर्माण के लिए शासन ने करीब 85 लाख रुपये की कार्ययोजना मंजूर की थी। इसके तहत विभाग की ओर से हेड से 1550 मीटर नहर को पक्का कराया गया। इसमें पहले से एक किमी पक्की नहर का पुर्ननिर्माण व 500 मीटर विस्तार कराया गया। लेकिन घटिया निर्माण के चलते पक्की नालियां छह माह में ही ढह गईं।
नहर की सतह में आरसीसी मानक के अनुरूप नहीं होने से वह भी धंस गई है। मोटर की क्षमता कम होने के कारण किसानों को अभी भी पानी नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर किसानों की ओर से डीएम से शिकायत की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने एसडीएम हैदरगढ़ शम्स तबरेज खां, सहायक अभियंता लघु सिंचाई सोमवीर सिंह की संयुक्त समिति गठित कर मामले की जांच का निर्देश दिया है। एसडीएम ने बताया कि जल्दी ही जांच रिपोर्ट तैयार कर डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कैनाल संचालन के लिए लगा पंप भी जमीन पर रखा है। इसमें उतरने वाले करंट की चपेट में आने से कई दुधारू पशुओं की मौत भी हो चुकी है। पंप संचालन के लिए ऑपरेटर व निगरानी के लिए सींचपाल की तैनाती भी नहीं है। विभागीय स्तर से गांव के मातादीन को बिना प्रशिक्षण के ही न्यूनतम मानदेय पर पंप संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें