फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों का प्रवेश 12 अगस्त तक बंद

Sat, 08 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बहराइच हाईवे के बाद अयोध्या में सावन झूला मेला और कांवड़ यात्रा को देखते हुए लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर शनिवार सुबह से भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। इसके चलते ट्रक, डीसीएम, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य मालवाहक वाहन अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे। यह व्यवस्था पूरे सावन माह में चार चरणों में लागू होगी। इससे बाराबंकी के साथ लखनऊ, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और सीतापुर इन सात आसपास के जिलों की यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी।
विज्ञापन


पहले चरण में आठ से 12 अगस्त तक अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके बाद 14 अगस्त सुबह आठ बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक और 23 अगस्त सुबह आठ बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक और ठीक इसी तरह से 27 अगस्त सुबह आठ बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक भी भारी वाहन अयोध्या की ओर नहीं जा सकेंगे। लखनऊ-अयोध्या और बाराबंकी-बहराइच दोनों हाईवे बाराबंकी शहर से होकर गुजरते हैं। ऐसे में डायवर्जन के कारण दूसरे मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ेगा।
भारी वाहन लेकर लखनऊ से अयोध्या जा रहे हैं तो इंदिरा नहर के पास से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जाना होगा, जबकि गोंडा.बहचाइच बलरामपुर या नेपाल जा रहे हैं तो लखनऊ से ही सीतापुर होते हुए बहराइच के टिकोरा मोड़ चहलारी पुल के पास से जाना होगा। हैदरगढ़ से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे या लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे से रामसनेहीघाट होते हुए अयाेध्या जाने वाले भारी वाहनों को रोकने के लिए हैदरगढ़, असंद्रा व रामसनेहीघाट में बैरियर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जाम से निपटने के लिए चार होल्डिंग एरिया
पुलिस प्रशासन भी इस दौरान आशंकित जाम से निपटने की कवायद में जुटा है। जाम की स्थिति से निबटने के लिए भारी वाहनों को कुछ देर रोकने के लिए चार होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दारापुर गांव, सफदरगंज नवीन मंडी और रामसनेहीघाट में डिलोना मोड़ के पास व्यवस्था की गई है। बहराइच हाईवे पर मसौली क्षेत्र के चौगुला में ग्रीन सिटी प्लांटिंग की खाली जमीन को होल्डिंग एरिया बनाया गया है। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि यहां वाहन चालकों के लिए पानी, बिजली, मेडिकल टीम और सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है।
आज से बहराइच हाईवे पर भी भारी वाहन बंद
सावन के दूसरे सोमवार को लेकर रामनगर स्थित श्री लोधेश्वर महादेव मंदिर में चल रहे मेले के कारण बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर भी डायवर्जन रहेगा। रविवार सुबह आठ बजे से सोमवार रात आठ बजे तक भारी वाहन इस मार्ग पर नहीं चलेंगे। जरूरत पड़ने पर छोटे वाहनों को भी दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें