फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: गैस टैंकर से हुए रिसाव के बाद पांच किमी दायरे में बंद रही एंट्री, हाईअलर्ट

Thu, 02 Apr 2026 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद के पास लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर गैस टैंकर से हुए रिसाव के बाद प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाते हुए हाईवे को पूरी तरह खाली करा दिया। जिस स्थान पर टैंकर से गैस लीक हो रही थी, वहां से दोनों ओर करीब 2-2 किलोमीटर तक का रास्ता पुलिस ने खाली करा लिया। इसके साथ ही चारों दिशाओं में करीब पांच किमी के दायरे में आम लोगों के आने-जाने पर सख्त रोक लगा दी गई। घटना के बाद मौके पर हालात संभालने के लिए कई थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार इलाके में गश्त करती रहीं, ताकि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन




देर रात तक डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय लगातार मौके की स्थिति पर नजर बनाए रहे और अधिकारियों से बार-बार अपडेट लेते रहे। सुरक्षा के मद्देनजर दमकल और अन्य आपात सेवाओं को भी स्टैंडबाय पर रखा गया। आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां खड़ी रहीं। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह अपनी टीम के साथ देर रात तक टैंकर के पास डटे रहे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी करते रहे। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को पूरी तरह खाली कराकर सुरक्षा घेरा बनाए रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें