फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति एवं सौहार्द के साथ मनाए बकरीद का त्योहार: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को डीआरडीए के गांधी सभागार में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 12 अगस्त को मनाया जायेगा। इसको लेकर डीएम ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। सभी एसडीएम ने डीएम को बताया कि अपने-अपने तहसीलों में पीस कमेटी की बैठक हो चुकी है। इस संबंध में संबंधित अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिये जा चुके है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि बकरीद पर किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए कि कुर्बानी का मलबा खुली जगह न पड़ा रहे, इसके लिए गढ्ढों में ही कुर्बानी का मलबा डाला जाये। नगर पालिका की गाड़ियों से गिरने वाले मलबे को तुरंत उठाए, जिससे अन्य जानवरों द्वारा उसे खुले स्थानों पर न फैलाया जा सके। पानी की समुचित उपलब्धता पूरे दिन बनी रहे। प्रतिबन्धित पशुओं की कुर्बानी किसी दशा में न हो। जिन जगहों पर कुर्बानी के मलबे को डालने की व्यवस्था नहीं हो सकी है, वहां तुरन्त गढ्ढों को खोदा जाए। डीएम ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह न फैले और त्योहार शान्ति, सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।
उन्होंने कहा कि बकरीद का पर्व सोमवार को पड़ रहा है, उसी दिन श्रद्धालुओं द्वारा मन्दिरों में जलाभिषेक भी किया जायेगा। कहा कि मन्दिरों में जलाभिषेक व मस्जिदों में नमाज अदायगी का समय लगभग एक ही रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अफसरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि जनपद में अभी तक और कोई शिकायत नहीं आई है। अपेक्षा करता हूं कि इसी प्रकार शान्तिपूर्ण तरीके से सभी त्योहारों को मनाया जायेगा। इस मौके पर सीडीओ मेधा रूपम, एडीएम संदीप कुमार गुप्ता, समस्त एसडीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें