फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस बेअसर अब हाईवे किनारे अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। बाराबंकी से अयोध्या तक नेशनल हाईवे के अधिकार क्षेत्र के अंदर फैले अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने करीब 150 लोगों को डेढ़ माह पूर्व नोटिस जारी कर अपने-अपने प्रतिष्ठानों, स्टैंड आदि को हटाने के लिए निर्देशित किया था। लेकिन अतिक्रमण न हटाने पर इनके विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए एनएचएआई ने सड़क परिवहन मंत्रालय को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

वहीं जिले के बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर भी दो दर्जन से अधिक अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया गया है। बताया जा रहा है कि बाराबंकी से बहराइच या उसके आगे तक इस मार्ग पर फोर लेन का प्रस्ताव पास हो गया है। इसी को लेकर अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई तेजी से शुरू की गई है।
जिले की लखनऊ सीमा से लेकर अयोध्या तक लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में नेशनल हाईवे-28 के किनारे लोगों ने व्यवसाय के लिए होटल, ढाबा, दुकानें, स्टैंड आदि बना लिए हैं। जबकि एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार, आरओडब्लू (राइट ऑफ वे) 30 मीटर का है। इस दायरे के अंदर आने वाले अतिक्रमण को हटाने के लिए एनएचएआई ने ऐसे 150 लोगों को नोटिस भेजा था। जिनमें से ऐसे लगभग 85 लोग चिह्नित किए गए हैं जिन्होंने नोटिस के बाद भी अपने प्रतिष्ठान आदि नहीं हटाए हैं।
विज्ञापन

इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने ऐसे अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण के लिए मंत्रालय को चिट्ठी भेजकर अनुमति मांगी है। वहीं जिले की सफेदाबाद सीमा से लेकर रामसनेेहीघाट सीमा तक फैले अतिक्रमण की बात करें तो इनमें कार्रवाई की जद में करीब 18-20 लोग आ सकते हैं।
उधर बाराबंकी-बहराइच मार्ग पर भी शहावपुर, मसौली, रामनगर, चौकाघाट, घाघरा घाट आदि स्थानों पर हाईवे किनारे फैले अतिक्रमण हटाने को लेकर दो दर्जन से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें से कुछ ने जहां अपने-अपने प्रतिष्ठान हटा लिए हैं वहीं कुछ ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इसके बाद भी एक दर्जन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी गई है।
लोकल पुलिस और प्रशासन को मिले सपोर्ट
अगर लगातार लोकल पुलिस और प्रशासन का सपोर्ट मिलता रहे तो हाईवे किनारे फैल रहे अतिक्रमण को हटाने में दिक्कत ना आए। वैसे बाराबंकी से अयोध्या तक 150 लोगों को नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके अभी तक अतिक्रमण है। इन पर कार्रवाई के लिए मंत्रालय से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

-गुंजन कुमार, पेट्रोलिंग ऑफिसर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें