हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
- फोटो : हैदरगढ़ प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन।
हैदरगढ़। कलियुग के प्रत्यक्ष देवता हनुमान जी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रिय हैं। रविवार को प्रेमदास कुटी पर श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन में प्रोफेसर जितेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि हनुमान जी ने भगवान की भक्ति करने के बारे में मार्ग दिखाया है। प्रभु श्रीराम की सेवा करते हुए हनुमान जी के मन में कभी अभिमान नहीं आया।
रामनगर के अवधेश तरंग ने कहा कि हनुमान जी का नाम जप करना मनुष्य को कल्याण की ओर लेकर जाता है। आचार्य अजय शास्त्री ने कहा कि सात दिन में जन्म और सात दिन में ही मरण होता है। रविवार से अगले रविवार तक भगवान के नाम का स्मरण का पालन करने वाला व्यक्ति कभी प्रताड़ित नहीं होगा। अयोध्या के दीनबंधु ने कहा कि हनुमान जी के किए कार्यों को हृदय से आत्मसात करना चाहिए। सम्मेलन में कुटी महंत लालतादास महाराज, बाबा रामतीरथ दास, अखिलेश्वर, सच्चिदानंद, रामेश्वर द्विवेदी, कृष्ण कुमार, गंगाशंकर पांडेय, अंबिकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
-
कथा के समापन पर खेली फूलों की होली
त्रिवेदीगंज। मोहम्मदपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के विराम होने पर फूलों की होली खेली गई। रविवार को कथा व्यास कन्हैया भारद्वाज ने विधिवत पूजा अर्चना कर कथा को विराम दिया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली और भंडारा में प्रसाद खाया। इस मौके र रामबहादुर सिंह, रामनरेश सिंह, जंगबहादुर, भूपेंद्र सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।