बाराबंकी। बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए मरम्मत कार्य किया जा रहा है। जेई संतोष कुमार ने बताया कि शहर में बिजली के तारों पर झूल रहीं पेड़ की डालियों की कटाई का काम किया जाएगा। इसके चलते रविवार सुबह छह से आठ बजे तक घाेसियाना, सिविल लाइन, नेहरू नगर, कंपनी बाग, दयानंद नगर, टीबी क्लीनिक के आसपास बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिक जानकारी के लिए 1912 टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।