फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 12 घंटे में 22 बार ठप हुई बिजली सप्लाई

Wed, 30 Apr 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। धूप की तपिश के बीच बिजली की अघोषित कटौती ने सभी को खूब परेशान किया। तेज हवाओं के चलते दिनभर होती रही ट्रिपिंग व लाइन फाल्ट के कारण बीती रात 12 घंटे में 22 बार बिजली सप्लाई ठप होने से गुल हुई। इसका खामियाजा जिले के शहरी इलाकों व कस्बे के साथ करीब सौ से अधिक गांव क्षेत्र की पांच लाख की आबादी भुगतना पड़ा।
विज्ञापन

पॉवर कार्पोरेशन के अधिकारी तेज हवाओं के बीच तारों के आपस में टकराने के कारण हो रही लाइन फाल्ट को इसका कारण बता कर चुप्पी साधे रहे। ऐसे में बिजली देने के रोस्टर का दावा भी बेमानी साबित होता दिखा। शहर क्षेत्र में मंगलवार को ट्रिपिंग होती रही। कंपनीबाग, नेहरूनगर, तहसील कॉलोनी, पल्हरी, दीनदयाल नगर, लखपेड़ाबाग, आवास विकास सहित कई अन्य मोहल्लों में बीते देर शाम से लेकर रात भर ट्रिपिंग के कारण बिजली आती जाती रही।
निंदूरा क्षेत्र में अघोषित कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे का रोस्टर है लेकिन बमुश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। सोमवार रात नौ बजे से मंगलवार सुबह नौ बजे तक करीब 22 बार बिजली कटी। इससे टिकैतगंज, मूलानिया, खरिहानी, कोडरी, माधवपुर, बिसाई, भद्रास, बजगहनी,धौरहरा समेत कई गांवों की करीब ढाई लाख आबादी ने परेशानी उठाई। जेई कुर्सी विकास शुक्ला ने बताया कि तेज हवा चलने पर लंबी सप्लाई लाइन में होने वाले फॉल्ट ढूंढने में समय लगता है। फाल्ट को ढूंढ कर दुरुस्त बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

110 गांवों की एक लाख आबादी ने झेली परेशानी
कोटवाधाम और सरायदुनौली उपकेंद्र का फाल्ट दुरुस्त कर बिजली सप्लाई तो शुरू करा दी गई लेकिन मंगलवार सुबह से चल रही तेज हवाओं के कारण मुख्य लाइन ट्रिप होती रही। इससे दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। सोमवार रात दस बजे बिजली कट गई जो 11 बजे के बाद शुरू हुई। तेज हवाओं के चलते अमनियापुर, कोटवाधाम, रायपुर, मरौचा, सनावा, आरियामऊ समेत 110 गांवों की करीब एक लाख आबादी ने परेशान झेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें