फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: केबल फुंकने से ढाई सौ गांवों में गुल रही बिजली

Sat, 30 Nov 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। बिजली उपकेंद्र मसौली में जॉइनिंग किट का केबल फुंक जाने से करीब ढाई सौ गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब छह घंटे बाद आपूर्ति शुरू हुई। इससे करीब दो लाख की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक जॉइनिंग किट का केबल फुंक गया। इससे कस्बा मसौली, बड़ागांव, बांसा, ज्योरी, गुरेला, करपिया, देवकलिया, देवलिया, मुजांपुर व धरौली समेत ढाई सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। मौके पर अधिशासी अभियंता दिलीप यादव पहुंचे और एसडीओ व जेई को बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराया। बिजली गुल होने से करीब दो लाख की आबादी परेशान रही। शाम करीब साढ़े छह बजे आपूर्ति शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें