फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंट के खंभे में उतरा करंट, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरख (बाराबंकी)। सतरिख थाना क्षेत्र के जाटा बरौली गांव में सोमवार रात देवी जागरण के पंडाल के खंभे में उतरे करंट से एक बालक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जाटा बरौली गांव में सोमवार रात देवी जागरण का कार्यक्रम था। गांव के लोग शाम होते ही वहां एकत्र होने लगे थे। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब नौ बजे बिजली चली गई तो वहां रखा एक बड़ा जनरेटर चलाया गया। जैसे ही लाइट जली लोगों ने देखा कि टेंट खड़ा करने के लिए लगाए गए लोहे के खंभे में गांव के ही मोती गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र अभिनव गुप्ता चिपका था।
पहले तो लोगों की समझ में कुछ नहीं आया मगर जब बालक जमीन पर गिरा तो लोगों को अहसास हुआ कि करंट हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली का तार एक जगह कटा था तो खंभे में छू रहा था। सूचना पाकर आननफानन परिवारीजन पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से बालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाने की कवायद हुई मगर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस घटना से कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। सतरिख के थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा भरकर शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें