अपने पोते के साथ बाइक से घर लौटते समय बुजुर्ग महिला अचानक बाइक से नीचे गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफ र कर दिया। लखनऊ ले जाते समय बुजुर्ग महिला की रास्ते में मौत हो गई।
बडडूपुर थानाक्षेत्र के ग्राम चंदौली निवासी पशुपति (70) पत्नी हरिप्रसाद अपने पोते अखिलेश के साथ शुक्रवार को बाइक से डफ रपुर से अपने घर जा रही थी। चंदौली डफ रपुर मार्ग पर वृद्धा अचानक बाइक से नीचे गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जिसे बडडूपुर में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर बताते हुए रेफ र कर दिया। महिला को लखनऊ ले कर जा ही रहे थे लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।