फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ट्रेलर ने बुजुर्ग को रौंदा, सिर धड़ से हुआ अलग; सड़क पर बिखरे लाश की चीथड़े, दृश्य देखकर कांप गए लोग

Thu, 18 Jun 2026 10:42 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में ट्रेलर ने बुजुर्ग को रौंद दिया। वह साप्ताहिक बाजार जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। खबर मिली तो घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रेलर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग हो गया। लाश के चीथड़े सड़क पर बिखर गए। दृश्य देखकर लोगों की रूह कांप गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


हादसा बदोसराय थाना क्षेत्र के रामनगर-बदोसराय मार्ग पर हुआ। बताया गया कि मूल रूप से टिकैतनगर थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी मो. इस्लाम सुबह साइकिल से रामनगर की साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। रास्ते में सीमेंट लदे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। इस पर वह सड़क पर गिर गए। इसके बाद ट्रेलर उन्हें रौंदते हुए निकल गया।
  
इससे लाश के चीथड़े बिखर गए। सिर धड़ से अलग हो गया। घटना देखकर लोग भागकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को समेटकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया, मोहम्मद इस्लाम नियमित रूप से रामनगर की साप्ताहिक बाजार जाते थे। आज हादसे के शिकार हो गए।
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने ट्रेलर चालक भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी पालापुर, कोतवाली हैदरगढ़ को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें