फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हादसों में बुजुर्ग व युवक की मौत

विज्ञापन
 किसान पथ पर घायल युवक
विज्ञापन

विज्ञापन
हैदरगढ़। सड़क हादसों में एक बुजुर्ग व युवक की मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हैदरगढ़ के मानपुर गांव निवासी किसान रामनरेश (62) शनिवार सुबह बाल कटवाकर घर के लिए निकले थे। लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर बारा गांव के पास हाईवे पार करते समय वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार सुल्तानपुर निवासी अशोक कुमार (40) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां रामनरेश को मृत घोषित कर दिया गया। अशोक का इलाज चल रहा है।
वहीं हैदरगढ़ के ही जासेपुर गांव के वीरेंद्र कुमार रावत (28) शुक्रवार शाम पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से त्रिवेदीगंज जाने वाली सर्विस रोड पर बाइक से जा रहे थे। ककरी गांव के पास सड़क पर अचानक आई महिला को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने वीरेंद्र को सीएचसी पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पहिये में फंसी साड़ी, बाइकें टकराई, 13 घायल
रामनगर के मोहड़िया गांव निवासी पंचम अपनी पत्नी सविता (29) को बाइक से लेकर राखी बंधवाने जा रहे थे। महादेवा-सूरतगंज मार्ग पर पुलिस चाैकी के पास सविता की साड़ी बाइक के पहिये में फंस गई। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सविता बच्चे के साथ सड़क पर गिर गईं। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी भेजा गया। बहराइच हाईवे पर वाहन की चपेट में आकर चौधरीपुर गांव के रोहित सिंह (35) गंभीर रूप से घायल होने के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल भेजे गए। वह बाइक से राखी बंधवाने बहन के यहां लखनऊ जा रहे थे। उधर, रक्षाबंधन के दिन मोहम्मदपुर खाला थाना के अलग-अलग हादसे में नौ लोग घायल होकर सीएचसी सूरतगंज लाए गए। इनमें घीरी विशुनपुर निवासी मुन्नी लाल , महमूदाबाद निवासी पंकज, हंसापुर निवासी सचिन, बरैय्या के करन, रायपुर के रामलाल, सैदनपुर के इंद्रभान और उनकी पत्नी करमा देवी, लंगोटहा के त्रिवेनी, ढेखवा के छोटे घायल हुए है। इनमें चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सफदरगंज के रामू अपनी पत्नी को माती के डुबकी गांव छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे। किसान पथ पर एक रिजॉर्ट के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें