फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बड़े भाई ने छोटे पर चढ़ाया ट्रैक्टर, हुई मौत

Sat, 08 Feb 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। ग्राम रमवापुर तेलवारी में दो होमगार्ड भाईयों के बीच जमीन विवाद मेें शुक्रवार को दो भाईयों के बीच हुए झगड़े में एक की जान चली गई। गुस्से में आकर बड़े भाई ने छोटे पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। घायल को पहले सीएचसी रामनगर से जिला चिकित्सालय फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी भाई की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीओ रामनगर सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि रामनगर कोतवाली क्षेत्र के रमवापुर तेलवारी गांव के रामनारायण सिंह के चार बेटे हैं। एक बेटा पैर से विकलांग है, जिसकी शादी नहीं हुई। राम नारायण बड़े बेटे आनंद सिंह के साथ रहते थे लेकिन कुछ दिन पहले बड़े पुत्र से विवाद के बाद वह दूसरे नंबर के पुत्र के साथ रहने लगे। आनंद इस समय मोहम्मदपुर खाला थाने में होमगार्ड व अरुण रामनगर थाने में होमगार्ड के पद पर तैनात था।
विकलांग भाई की जमीन के विवाद में आनंद सिंह और अरुण कुमार सिंह में शुक्रवार की दोपहर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर आनंद सिंह ने अरुण के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गंभीर रूप से घायल अरुण को जिला चिकित्सालय ट्रामा सेंटर लन भेज दिया। जहां पर इलाज के दौरान अरुण की देर शाम मौत हो गई। सीओ ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है, जो तहरीर मिलेगी उसी के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें