फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कुत्तों के हमले में आठ घायल, दो मवेशी भी जख्मी

Tue, 25 Mar 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर (बाराबंकी)। जिले में कुत्तों के हमलावर होने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रामनगर तहसील क्षेत्र के त्रिलोकपुर व लोनीकटरा में कुत्तों के हमले में एक मासूम बच्चे समेत आठ लोग घायल हो गए। वहीं दो मवेशियों को भी कुत्तों ने नोच कर जख्मी कर दिया। । आवारा कुत्तों के हिंसक होने से क्षेत्र के लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर निवासी आठ साल के अरमान, देशराज (55), सुनील (32), दिनेश (22), रमाकांत (39), रामवती (50) को एक कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। सोमवार को घायल लोग रैबीज की वैक्सीन लगवाने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि रोज चार से पांच लोग कुत्ते या बंदर के हमले का शिकार होने के बाद वैक्सीन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कुत्तों न रमापति यादव की भैंस को पीतमपुर गांव के दिनेश वर्मा की दो साल की बछिया को भी कुत्तों ने हमलाकर जख्मी कर दिया। पशु चिकित्सालय त्रिलोकपुर के डॉ. सुनील चौधरी ने बताया कि दोनों जानवरों का उपचार किया जा रहा।
इसी तरह थाना क्षेत्र लोनीकटरा के लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर बारा के समीप कुत्ते के काटने से दो लोग घायल हो गए। सोमवार शाम बारा गांव के देवनारायण व लखनऊ के थाना नगराम के अमित कुमार को हाईवे पर कुत्ते ने काट लिया। दोनों को घायल अवस्था मे सीएचसी त्रिवेदीगंज पर भर्ती कराया जहां देव नारायण को लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें