फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: चलती ई-रिक्शा में चालक को आया हार्ट अटैक, गड्ढे में गिरा, मौत

Fri, 20 Feb 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर। थाना टिकैतनगर इलाके में बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा चला रहे चालक को अचानक हार्ट अटैक आ गया। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पीछे बैठी दो महिला यात्री ने स्थिति भांपते ही चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेलारा मोहल्ला निवासी मेराज (50) ई-रिक्शा लेकर इचौली से टिकैतनगर आ रहे थे। वाहन में दो महिला यात्री सवार थीं। रास्ते में खाई के पास अचानक चालक की तबीयत बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मिराज अचेत होकर स्टेयरिंग पर ही झुक गए। इससे ई-रिक्शा लहराने लगा तो महिला यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दोनों ने खतरा भांपते हुए तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। इसी बीच अनियंत्रित ई-रिक्शा सड़क से उतरकर कई फुट गहरे गड्ढे में जा गिरा। सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक की सांसें थम चुकी थीं। शरीर पर बाहरी चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले, जिससे प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। परिजन शव को घर ले गए। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
...........................

चलते वाहन में हार्ट अटैक: बढ़ता खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार बिना नियमित स्वास्थ्य जांच के वाहन चलाना जोखिम भरा हो सकता है। विशेषकर 40 वर्ष से अधिक आयु के चालकों को समय-समय पर हृदय की जांच करानी चाहिए। अचानक तबीयत बिगड़ने से न केवल चालक, बल्कि यात्री और राहगीर भी खतरे में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें