फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सड़क हादसों में ई-रिक्शा चालक व महिला की मौत

Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर/सफदरगंज (बाराबंकी)। अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में ई-रिक्शा चालक व महिला की मौत हो गई। महिला का पति घायल हो गया।
फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी बनियानी गांव निवासी केशवराम (30) ई-रिक्शा चलाते थे। शुक्रवार देर रात वह ई-रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। फतेहपुर-भगौली मार्ग पर कसियापुर रेलवे क्राॅसिंग के पास रामनगर से दिल्ली जा रही बस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। केशवराम उसी के नीचे दब गया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। पुलिस ने केशवराम को सीएचसी भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सफदरगंज थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव निवासी राममनोरथ यादव शुक्रवार शाम बाइक से पत्नी आरती (30) के साथ भिटरिया से लौट रहे थे। लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज जंगल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। आरती को जिला अस्पताल से केजीएमयू रेफर किया गया मगर रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें