बाराबंकी। नगर पालिका परिषद में प्रतिवर्ष भव्य तरीके से होने वाली दुर्गा पूजा का आयोजन इस वर्ष कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय आयोजक संस्था यूथ एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के प्रमुख बृज लाल सावलानी ने बताया कि कोरोना महामारी के दृष्टिगत चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि नगर पालिका परिषद में होने वाली दुर्गा पूजा इस वर्ष स्थगित कर दी जाए।