फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डंपर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेल के पास लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें केजीएमयू, लखनऊ रेफर कर दिया गया। शहर कोतवाल आरके राणा ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान बड़ेल निवासी कुनाल सैनी (30) के रूप में हुई है। घायल युवकों के नाम विकास और गोपाल बताए गए हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। डंपर की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें