फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: रोडवेज बसें न मिलने से तीन सौ से घटकर रह गए तीन दैनिक यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। बस स्टेशन हैदरगढ़ से बस नहीं चलाए जाने से लखनऊ तक आवागमन करने वाले दैनिक यात्रियों की संख्या तीन सौ से घट कर तीन रह गई है। लोग निजी वाहन से आवागमन करने या लखनऊ में किराये पर रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

परिवान विभाग ने हैदरगढ़ डिपो के लिए करोड़ों की लागत से बस स्टेशन का निर्माण कराया, लेकिन बसों की संख्या बढ़ाने की जगह पहले से चल रही बसों का आवागमन बंद कर दिया। स्टेशन से पहले उपनगरीय फिर कैसरबाग डिपो की बसें लखनऊ तक आवागमन करती थीं। तीन सौ से अधिक दैनिक यात्री एमएसटी के सहारे रोज आवागमन करते थे। इनमें गोसाईगंज से लेकर लखनऊ तक के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राए़ं, छोटे व्यापारी, प्राइवेट कंपनियों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों तथा सरकारी विभागों में कार्य करने वाले लोग शामिल थे, लेकिन अब स्टेशन से बस नहीं मिलती है। एक परिचालक ने बताया कि रोड पर मात्र तीन एमएसटी बची हैं। लोग स्कूटी व बाइक से सफर करते हैं या लखनऊ में रहने लगे लगे हैं। क्षेत्र के अरविंद तिवारी व सरवन कुमार ने बताया कि बस नहीं चलने से लखनऊ तक निजी वाहन से आवागमन करते हैं जो खतरनाक होने से साथ काफी महंगा पड़ता है। एआरएम हैदरगढ़ डिपो जगदीश प्रसाद ने बताया डिपो की बसों को स्टेशन जाने की लिए आदेशित किया गया है।
चंद कदम दूरी पर है बस स्टेशन
हाईवे पर अन्य डिपो की 35 से 40 बसों में एक भी चौराहे से चंद कदम दूर स्टेशन नहीं जाती है। इसके चलते रूट पर चलने वाली हैदरगढ़ डिपो की बसों के स्टेशन आने पर चैराहे पर खड़े यात्री अन्य डिपो की बस में चले जाते हैं और डिपो की बस खाली रह जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें