फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत सिपाही ने रायफल से झोंक दी दो फायर, बाल बाल बचा व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड्डूपुर(बाराबंकी)। बड्डूपुर थाने का एक सिपाही ने डयूटी के दौरान शराब के नशे में राइफल से दो फायर कर दिए। सिपाही द्वारा किए गए फायर से राइफल से निकली गोली मिठाई की दुकान का काउंटर का शीशा तोड़ते हुए उस पार निकल गई। हालांकि इस हादसे मेें दुकान मालिक बाल-बाल बच गया। मामले की जांच सीओ ने शुरू करते हुए इसकी रिपोर्ट एसपी को भेजने की बात कही है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी राम कैलाश यादव की रीवा-सीवा चौराहे पर मिठाई की दुकान है। रविवार रात करीब 11 बजे थाने पर तैनात एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर रात डयूटी पर एक होमगार्ड के साथ दुकान पर पहुंचा। तभी सिपाही ने दुकान के सामने कहा कि मै भी दिवाली मनाऊंगा और राइफल से एक के बाद एक कर दो फायर कर दिए। राइफल से निकली गोली मिठाई की दुकान के काउंटर मे जा लगी।
इससे काउंटर का शीशा टूट कर बिखर गया। हालांकि मौके पर मौजूद कैलाश बाल-बाल बच गया। फायर की आवाज सुन आसपास लोग पहुंच गए । लोगों ने सिपाही को घेर लिया। जिसपर सिपाही ने नुकसान की भरपाई करने की बात पर लोगों ने उसे छोड़ा। इस संबंध में सीओ फतेहपुर अरविंद कुमार वर्मा ने बताया मामले की जानकारी मिलने पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें