फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 36 करोड़ की पेयजल योजनाएं अधूरी

Sun, 05 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नगर पंचायत में हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए शुरू की गई महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन अधूरी पड़ी है। करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से चार स्थानों पर बनाई जा रही पानी की टंकियों में से एक का निर्माण कार्य अब भी पूरा नहीं हो सका है, जबकि कई वार्डों में पाइपलाइन बिछाने का काम भी अधूरा है। इससे न सिर्फ लोगों को पेयजल सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा, बल्कि सड़कों और गलियों का निर्माण भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत फतेहपुर की आबादी लगभग 70 हजार तक पहुंच चुकी है। सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल निगम नगरीय अयोध्या द्वारा चार बड़ी पानी की टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें से मोहल्ला पचघरा और कर्बला के पास स्थित टंकियों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि नालापार दक्षिणी और मिरदहन पुरवा में निर्माण कार्य अभी जारी है।
इसके साथ ही करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से 84 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी चल रहा है। बावजूद इसके, नगर के मस्तान रोड, मौलवीगंज, नालापार दक्षिणी, मिरदहन पुरवा, नालापार उत्तरी और फैय्याजपुरा समेत कई इलाकों में अभी तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। स्थानीय निवासियों मोहम्मद हसीब, नरेंद्र वर्मा, जावेद, प्रेम राजपूत, रंजित यादव और प्रिंस सैनी का कहना है कि जहां पाइपलाइन बिछाई गई है, वहां सड़कों को ठीक से दुरुस्त नहीं किया गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पंचायत में भी दर्ज कराई है। इस संबंध में एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही खराब हुई सड़कों की मरम्मत कराने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन




सीमा विस्तार वाले क्षेत्रों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ

नगर पंचायत के विस्तारित सीमा क्षेत्र के वार्ड अभी इस योजना के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सूत्रों के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग और नहर के पार स्थित मोहल्लों, देवखारिया, देवखरिया पुरवा, कटघरा, दशरथपुर, डडियामऊ, बीबीपुर और फतेहपुर देहात के लोगों को अभी पेयजल के लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें