फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: हटाए गए विवादों में घिरे डीपीआरओ नीतेश भोंडेले

Wed, 27 May 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में पंचायती राज विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। मंगलवार की देर शाम शासन ने जिला पंचायत राज अधिकारी नीतेश भोंडेले को उनके पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विशेष सचिव राजेश कुमार त्यागी के हस्ताक्षर से जारी आदेश के तहत उन्हें पंचायतीराज निदेशालय, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। आदेश में भोंडेले को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना किसी देरी के नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर अपनी योगदान आख्या प्रस्तुत करें।
विज्ञापन

मंत्री की नाराजगी और घोटालों में संलिप्तता बनी वजह
सूत्रों के अनुसार हटाए गए डीपीआरओ की कार्यशैली को लेकर दरियाबाद के विधायक खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा लंबे समय से नाराज चल रहे थे। इस संबंध में उन्होंने शासन को एक पत्र भी लिखा था। इसके अलावा, जिले के मसौली और सिरौली गौसपुर सहित कई ब्लॉक की पंचायतों के विकास कार्यों में धांधली व अंत्येष्टिस्थलों के निर्माण में अनियमितताएं भी रहीं।
इनमें डीपीआरओ की संलिप्तता के आरोप लग रहे थे। गांवों में बनाई जा रहीं डिजिटल लाइब्रेरी में भी डीपीआरओ के खिलाफ शिकायत थी कि अपने चाहतों को सप्लाई का काम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें