नवाबगंज रजबहा में दिखी डाल्फिन।
- फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। नवाबगंज रजबहा में शनिवार को दिखी डॉल्फिन को स्पेशल टीम भी नहीं पकड़ सकी। लखनऊ से आई टीम पूरे दिन रजबहा में खाक छानती रही और जहां-जहां जाल लगा वहां डॉल्फिन इसे फाड़ कर निकल गई। आखिरकार देर शाम मायूस होकर वन विभाग और टीएसए (टर्टल सर्वाइवल अलायंस) टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। टीम के प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रात हो जाने के कारण डॉल्फिन पकड़ में नहीं आई, सोमवार की सुबह से पकड़ने के लिए फिर ऑपरेशन चलाया जाएगा। डॉल्फिन नवाबगंज, बहादुरपुर गांव के पास दिन में लगभग दो बजे दिखाई पड़ी थी। इसके बाद वापस भानमऊ, गाजीपुर गांव के पास पहुंच गई।