फतेहपुर (बाराबंकी)। फतेहपुर कस्बे में सोमवार को एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया। तीन-चार घंटे के अंदर ही कुत्ते ने घर में घुसकर व बाजार आए 27 लोगों पर हमला बोला और उन्हें काटकर घायल कर दिया। हालांकि कस्बे के लोगों ने घेरकर कुत्ते को मार डाला। सभी घायलों का उपचार सीएचसी में किया गया।
सोमवार की सुबह एक पागल कुत्ते ने घूम-घूमकर लोगों पर हमला बोलना शुरू कर दिया। मोहल्ला राजा बाजार से लेकर तहसील चौराहे तक उसने करीब 27 लोगों को काटा।
इनमें चेतराम निवासी वतिया, सलमान, राजा, सलमान निवासी नालापार दक्षिणी, राम खेलावन, राहुल निवासी साढ़ेमऊ, इदरीस निवासी धमसड, हरीशचंद्र, निवासी खासी सराय, प्रेमचंद्र निवासी उजरवारा, बाबूराम निवासी बुढियापुर, बबलू, विजमा देवी निवासी दुघरा, राजेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला काजीपुर, रंजीत यादव निवासी मोहल्ला पचघरा, सर्वेश कुमार निवासी चक मजहर, नजमा, पारशनाथ, अनिल कुमार, दीपचंद्र, अंजली, सौरभ गुप्ता निवासी काजीपुर, प्रदीप कुमार निवासी उजरवारा, इन्देश कुमार निवासी धमसड, अर्पित निवासी फतेहपुर, धर्म सिंह निवासी इसरौली शामिल हैं।
राजा बाजार में घर में घुसकर शिव कुमारी व पूनम वर्मा पर हमला बोल लहूलुहान कर दिया। अचानक इतनी तादात में लहूलुहान होकर सीएचसी पहुंचे लोगों को देख हड़कंप मच गया। सभी घायलों का उपचार करने के बाद एंटीरेबीज इंजेक्शन लगाया गया। शाम को जोशी टोला में कस्बे वासियों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।