फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अंकुर ट्रेडर्स फैक्टरी पर पहुंच खंगाले दस्तावेज

Thu, 24 Oct 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
कुर्सी रोड ​स्थित औद्योगिक क्षेत्र उमरा में अंकुर ट्रेडर्स की फैक्टरी जहां चल रही इनकम टैक्स की
विज्ञापन
बाराबंकी/कुर्सी। कुर्सी रोड के उमरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह अंकुर ट्रेडर्स की फैक्टरी पर आयकर विभाग की टीम पहुंची। इनके लखनऊ स्थित घर और कार्यालयों में भी पड़ताल की जा रही है। टीम में शामिल अधिकारी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कारोबार से जुड़े तमाम दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इसके साथ ही उनके स्टाफ से भी पूछताछ कर रहे हैं। इससे उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है, फिलहाल टीम की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन


लखनऊ के निरालानगर निवासी अंकुर अग्रवाल और अनुपम अग्रवाल मुख्य रूप से किचन इक्विपमेंट बनाते हैं। बड़े-बड़े होटलों व घरों के लिए अत्याधुनिक मॉड्यूलर किचन भी बनाते हैं। लोहे के विशालकाय पानी के टैंक व स्टील की रेलिंग के साथ ही अन्य तमाम प्रकार के उत्पाद भी फैक्टरी में बनाए जाते हैं।

औद्योगिक क्षेत्र के अलावा कपूरथला एवं दुबग्गा में भी इनका दफ्तर है। बुधवार सुबह करीब आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इनकम टैक्स विभाग के अफसर तीन गाड़ियों से उमरा स्थित इनकी फैक्टरी पहुंचे। ठीक इसी समय लखनऊ के दो ठिकानों पर भी टीमों ने पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


टीम में शामिल अधिकारियों के निर्देश पर फैक्टरी में मजदूरों से लेकर किसी भी व्यक्ति के आने और जाने पर रोक लगा दी गई है। गेट पर सुरक्षा कर्मी मुस्तैद कर दिए गए हैं। इसकी जानकारी लगी तो औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। एक-दूसरे को फोन लगाकर पूरे प्रकरण की जानकारी लेने में जुट गए।

सुबह से लेकर देर रात तक अफसर फैक्टरी में रखे तमाम दस्तावेज, कंप्यूटर व हार्डडिस्क खंगालते रहे। एचआर हेड व अकाउंट के कर्मचारियों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

आईआईए प्रतिनिधियों ने अफसरों से की मुलाकात
सर्वे की जानकारी पाकर आईआईए के डिविजनल चेयरमैन अयोध्या प्रमित कुमार सिंह व डिविजनल चेयरमैन देवीपाटन अल्केश सोती ने लखनऊ के कपूरथला स्थित प्रतिष्ठान पर पहुंचकर अधिकारियों से बात की और अपील की कि अनावश्यक प्रताड़ित न किया जाए। समय से भोजन-पानी मुहैया कराया जाए। इसके बाद उमरा स्थित फैक्टरी पर आईआईए चेयरमैन कैप्टन राजेश कुमार तिवारी ने अमन अग्रवाल समेत अन्य उद्यमियों के साथ पहुंचकर प्रकरण की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें