फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सभासद पर अभद्रता का आरोप लगा धरने पर बैठे डॉक्टर

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। सीएचसी पर ओपीडी में मरीज देख रहे डॉक्टर के साथ सभासद की ओर से अभद्रता किए जाने का आरोप लगाकर डॉक्टर व अन्य कर्मचारी सोमवार को धरने पर बैठ गए। घंटों चले इस विवाद के दौरान मरीज बेहाल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन


सीएचसी की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भीड़ लगी थी। इसी बीच डॉ. योगेंद्र मौर्य कक्ष का दरवाजा बंद कर मरीज देख रहे थे। तभी वहां अचानक नगर पंचायत के सभासद व एक अन्य पहुंच गए। सभासद ने कक्ष का दरवाजा खोलने की बात कही। देखते ही देखते अचानक विवाद शुरू हो गया। डॉक्टर ने सभासद पर अभद्रता का आरोप लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने तक धरना जारी रहा। पुलिस को डॉक्टर ने तहरीर दी। तब जाकर धरना समाप्त हुआ। लेकिन इसके चलते कई मरीज परेशान होकर निराश लौट गए।


डॉक्टर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ओपीडी के दौरान नगर पंचायत का एक कर्मचारी करंट से झुलस कर वहां पहुंचा था। उसका इलाज कर वार्ड में भर्ती किया जा चुका था। लेकिन इसी बीच उसका हाल जानने पहुंचे सभासद व उनके समर्थक ने पहले मरीज से मुलाकात की, इसके बाद मरीजों की भीड़ के बीच डॉक्टर के कक्ष में घुसने लगे। चिकित्सक का आरोप है कि सभासद ने पैर मारकर पहले दरवाजा खोला फिर उनसे अभद्रता करने लगे। इससे नाराज डॉक्टरों व अन्य कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मामले में सभासद का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। वह बस दरवाजा खुलवा रहे थे। प्रभारी कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें