फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मशीन मिली, नहीं आए डॉक्टर, निराश लौटे मरीज

Sun, 20 Jul 2025 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में लगाई गई      अल्ट्रासाउंड मशीन।   -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला अस्पताल में तीन दिन से खराब पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को हटाकर महिला अस्पताल से एक मशीन उधार लेकर लगा दी गई। शनिवार को पूरे दिन इंतजार करने के बाद भी डॉक्टर नहीं आए जिससे मरीज बिना जांच कराए निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यहां प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ मरीजों की अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है लेकिन दो साल से कोई रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। इस वजह से प्रशिक्षुओं के सहारे मरीजों की जांच होती है। जिस दिन प्रशिक्षु नहीं आते हैं, उस दिन मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ती है। सीएमएस डॉ. वीपी सिंह का कहना है कि महिला अस्पताल से लाकर अल्ट्रासाउंड मशीन लगा दी गई है प्रशिक्षु डॉक्टरों के अवकाश पर होने की वजह से जांच नहीं हो सकी।



जुकाम, बुखार और पेटदर्द के मरीज रहे ज्यादा
जिला अस्पताल में शनिवार को भी मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी में करीब 1659 मरीज पहुंचे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा ने बताया कि ओपीडी में बुखार के 401, पेटदर्द के 109, बदनदर्द के 57, नेत्र रोग के 112, त्वचारोग के 458, सर्जरी के 55 तथा आर्थो के 127 मरीज देखे गए। इन दिनों सबसे ज्यादा मरीज जुकाम, बुखार, पेटदर्द और बंदन दर्द के आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें