फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएनबी की पढ़ाई शुरू, मरीजों को मिलेगी राहत

Sat, 22 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में गायनी में डीएनबी की दो सीटों पर शनिवार से शिक्षण कार्य शुरू हुआ। पीजी स्तर की इन दो सीटों पर पढ़ाई करने वाली जूनियर डॉक्टर मरीजों को भी देखेंगी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षण कार्य के साथ क्लास रुम, लाइब्रेरी, सेमिनार हाल और लैब का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कहा कि डीएनबी की दो सीट जिला महिला अस्पताल को मिलने का सीधा फायदा यहां आने वाली महिलाओं को इलाज में भी मिलेगा। वहीं पढ़ाई के साथ ही मरीजों को देखने से छात्राओं को भी व्यवहारिक तौर पर कुछ सीखने को मिलेगा। पैथालॉजी (लैब) में जुड़ी नई सुविधाओं से भी अब गर्भवती महिलाओं की थायराइड, कैंसर, बॉझपन आदि की जांच के लिए निजी केंद्रों तक की दौड़ नहीं लगाना पड़ेगी।
सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए जांच तक में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है। इस मौके पर डीएम ने डीएनबी पाठ्यक्रम के लिए बनी लाइब्रेरी, क्लास रुम व सेमिनार हाल का शुभारंभ करते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं को कोई असुविधा न हो। इस मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अवधेश यादव, डॉ. प्रेमदयाल, डॉ. शैफाली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें