फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेस मिली न किताब, टूटी फर्श पर पढ़ते मिले नौनिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। ड्रेस के बिना टूटी फर्श पर बैठकर पुरानी किताबों से पढ़ाई कर रहे नौनिहालों को देखकर जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह का पारा चढ़ गया। बच्चों से मिलने के बाद उनकी बात बीएसए से कराई। बच्चों को ड्रेस और किताबें न मिलने की बात पर डीएम ने कहा- आप लोग सुधरने वाले नही हैं। उन्होंने बीडीओ, बीईओ और ग्राम प्रधान को भी फटकारा। स्कूल के रास्ते को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश दिए। कहा कि दो दिन में विद्यालय की सूरत बदलने का काम नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी और डीएम थाना समाधान दिवस पर रामसनेहीघाट पहुंचे थे। प्राथमिक विद्यालय शाहपुर मुरारपुर जाने वाले मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा। डीएम शाहपुर मुरारपुर पहुंच गए। पांच सौ मीटर मेड़ पर चलने के बाद स्कूल में दाखिल हुए तो वहां बिना ड्रेस पहने बैठे नौनिहालों से बात की। बच्चों ने बताया कि अभी ड्रेस नहीं मिली है। किताबें पुरानी दी गई हैं। बच्चों की बात सुनकर उन्होंने तुरंत बीएसए को फोन लगवाया। बीएसए से कहा कि सभी स्कूलों की स्थिति अच्छी होने का दावा करते हो। इस स्कूल तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। बच्चों के बैठने का इंतजाम नहीं। इस दौरान मौजूद बीडीओ, बीईओ और प्रधान को दो दिन में विद्यालय और उसका रास्ता दुरुस्त कराने की हिदायत दी। मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मार्ग की जोताई कर लोगों नेधान लगा लिया था। बच्चे मेड़ के सहारे स्कूल जाते थे।
विज्ञापन

बाक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें