बाराबंकी। डीएम शंशाक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मंगलवार को जिला जेल पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। अचानक जेल का निरीक्षण करने पहुंचे जिले के आला अफसरों को देखकर जेल प्रशासन व्यवस्थाओं को चाकचौबंद दिखाने की कवायद में जुटा दिखा।
निरीक्षण के लिए पहुंचे डीएम व एसपी ने जेल की बैरकों के साथ सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी, वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। दोनों अफसरों ने जाना कि किस बैरक में कितने बंदी हैं। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जाना। डीएम ने जेल की मेस का निरीक्षण किया। जेल अधीक्षक कुंदन कुमार व जेलर संतोष कुमार ने बंदियों द्वारा कौशल विकास मिशन के तहत रोजगारपरक प्रशिक्षण की जानकारी दी।