फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। प्रशासन ने चुनावी तैयारियों की कसरत तेज कर दी है। जिम्मेदार अधिकारी ब्लॉक से लेकर मतगणना केंद्र तक तैयारियों में जुटे हैं। वहीं डीएम ने गुरुवार को चुनाव कार्यों के लिए नामित किए प्रभारी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एक बार फिर मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता को जांचने के आदेश एसडीएम व सीओ को दिए। इसके साथ ही समय रहते वाहनों का अधिग्रहण के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

गुुरुवार को अपराह्न चार बजे कलेक्ट्रेट के लोकभवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में प्रभारी अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने वाहनों के अधिग्रहण की समीक्षा की और समय रहते वाहनों का अधिग्रहण करने के निर्देश एआरटीओ को दिए। वहीं मतपत्र, चुनाव सामग्री समेत अन्य कार्यों में लगाए गए प्रभारी अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की।
डीएम ने एसडीएम से कहा कि सभी लोग अपने-अपने क्षेत्रों के अतिसंवेदनशील, अतिसंवेदनशील प्लस व संवेदनशील केंद्रों का एक बार फिर परीक्षण कर लें। अगर कहीं भी संवेदनशीलता दिखे तो उसकी श्रेणी में समय रहते बदलाव कर लिया जाए ताकि पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न कराया जा सके। इस मौके पर एडीएम संदीप कुमार, टीओ मनोज तिवारी, डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजेश, एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय व राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें