फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड से मृत माता-पिता के बच्चों के दें योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोविड महामारी के दौरान माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की सहायता के लिए सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री बाल सहायता योजना का संचालन शुरू किया गया है। इसके क्रियान्वयन को गठित टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें बच्चों को योजना से जोड़ने के लिए प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही की समीक्षा हुई।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने 24 बच्चों के प्राप्त आवेदनों की सूची जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर बताया कि 10 बच्चों के आवेदन पूरे हो गए हें। 14 बच्चों के आवेदन उपजिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारी द्वारा संस्तुति लंबित होने व आवेदन में लगने वाले आय प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाने के कारण अभी पूर्ण किये जाने की प्रक्रिया में हैं।
जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने सभी आवेदनों को दो दिन में पूर्ण करने के लिए निर्देश देते हुए कहा कि जिन बच्चों के परिजनों की मृत्यु के कारण में कोविड-19 की रिपोर्ट नही हैं, उन बच्चों के परिजनों की मृत्यु के कारण स्पष्ट करा लिया जाय।
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि चाइल्ड लाइन 1098 में अब तक 29 बच्चों के प्रकरण पंजीकृत हुए हैं। जिसमें परिजनों की कोविड-19 से मृत्यु होना बताया गया है। इन 29 बच्चों में से मात्र 06 बच्चों के परिजनों की मृत्यु कोविड-19 से होने की रिपोर्ट मिली हैं।
उनका आवेदन योजना का लाभ दिलाने के लिए पूर्ण कराया जा चुका है। बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें