फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: डीएम ने देखे सर्दी से बचाव के इंतजाम

Sat, 13 Dec 2025 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। डीएम शशांक त्रिपाठी ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे शहर में सर्दी से बचाव के इंतजाम देखे। शहर क्षेत्र में प्रमुख स्थानों पर बनाए गए नगर पालिका के रैन बसेरा में सर्दी से बचाव के उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। हालांकि सभी रैन बसेरों में रजाई-गद्दा व तख्त पड़े हैं। पटेल तिराहा तथा जिला अस्पताल परिसर में बनाए गए रैनबसेरों में सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सभी रैन बसेरा स्थल पर अलाव के साथ ही गैस हीटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला महिला चिकित्सालय के रैन बसेरा का क्षमता विस्तार किए जाने की आवश्यकता जताई। वहीं रैन बसेरा में ठहरे ज्यादातर श्रमिक वर्ग के लोगों से एसआईआर फार्म जमा करने के संबंध में भी जानकारी ली।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवाबगंज आनंद तिवारी, तहसीलदार नवाबगंज भूपेंद्र विक्रम सिंह, ईओ नगर पालिका संजय शुक्ला आदि साथ रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें