फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: मकान में मिला छह लाख का एक्सपायर सैनिटाइजर

Thu, 06 Jul 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस जारी, एक सप्ताह में दिखाने होंगे अभिलेख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बाराबंकी। अवैध रूप से सैनिटाइजर व सर्जिकल सामग्री भंडारित करने की शिकायत पर औषधि विभाग की टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां से छह लाख रुपये कीमत का 21 सौ लीटर एक्सपायर सैनिटाइजर बरामद हुआ। टीम ने सैनिटाइजर सीज करते हुए एक सप्ताह में दस्तावेज तलब किए हैं।
विज्ञापन

अयोध्या मंडल के सहायक आयुक्त औषधि जीसी श्रीवास्तव के निर्देश में टीम ने निबलेट स्कूल के सामने सत्यप्रेमी नगर में पदमा गुप्ता के मकान पर छापा मारा। मकान के प्रथम तल पर 21 सौ लीटर एक्सपायर सैनिटाइजर मिला। इसकी कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। मौके पर मौजूद विभांशु गुप्ता ने बताया कि यह माल उनकी रजिस्टर्ड फर्म मेसर्स शंकर कंस्ट्रक्शंस एंड सप्लायर्स की फर्म ने खरीदा है। वह क्रय-विक्रय के अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाए। औषधि निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि सैनिटाइजर फ्रीज करते हुए विभांशु गुप्ता को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें