बहराइच की ओर जा रहे भारी वाहनों का रामनगर तिराहे से डायवर्जन करवाते टीएसआई।
बाराबंकी। राष्ट्रपति के अयोध्या दौरे के मद्देनजर लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह मार्ग परिवर्तन बुधवार रात आठ बजे से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे तक लागू रहेगा। अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों को निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
यातायात निरीक्षक रामयतन यादव ने बताया कि चौपुला और भिटरिया से आने वाले वाहनों को हैदरगढ़ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़ दिया जाएगा। बाराबंकी की ओर से अयोध्या जाने वाले वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ऐसे वाहनों को भिटरिया रामसनेही घाट से हैदरगढ़ की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अयोध्या जाने वाले सभी भारी और हल्के वाहनों को चौपुला और भिटरिया से हैदरगढ़ की ओर भेजा जाएगा। संजय सेतु पर दबाव कम करने के लिए रामनगर तिराहे से भारी वाहनों पर रोक लगा दी गई है।