फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने से डायवर्जन बना चुनौती

Tue, 18 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। श्री लोधेश्वर महादेवा में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने लगी है। हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेकर लखनऊ से बाराबंकी होते हुए बहराइच हाईवे से महादेवा पहुंच रहे हैं। स्थिति को संभालने के लिए बहराइच हाईवे पर दो दिनों से वाहनों का डायवर्जन किया गया है। पहली बार दोनों हाईवे पर एक साथ डायवर्जन होने से वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकना पड़ रहा है। शिवरात्रि तक लाखों कांवड़िया महादेवा पहुंचेंगे। ऐसे में डायवर्जन की अग्नि परीक्षा भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बीते 26 जनवरी से ही रामनगरी अयोध्या में भीड़ कम नहीं हो रही है। इसे लेकर अयोध्या हाईवे पर पिछले 20 दिनों से ट्रैफिक को डायवर्ट कर बड़े वाहनों का संचालन रोका जा रहा है। लखनऊ से आने वाले ट्रैफिक को जिले की सीमा से ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से भेजा जा रहा है। अब कांवड़ियों का रेला जुटना शुरू हो गया है, जिससे यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। पुलिस ने बहराइच हाईवे पर भी डायवर्जन किया है। कारों व अन्य छोटे वाहनों को अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज से बदोसराय व मरकामऊ होते हुए रामनगर के चौकाघाट की ओर भेजा जा रहा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों को रोक-रोक कर रवाना किया जा रहा है। अयोध्या जाने पर पूरी तरह से छूट नहीं है जबकि बहराइच हाईवे पर कावंड़ियों को देखते हुए वाहन नहीं जाने दिए जा रहे हैं। बहराइच से आने वाले वाहनाें को वहीं से सीतापुर की ओर मोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें