इन पदों आरक्षण की सूची रविवार को विकास भवन में जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा भी करा दी गई है। जिले में प्रधान के 1169 पदों पर चुनाव होने थे, लेकिन आरक्षण की प्रक्रिया फाइनल नहीं हो पा रही थी।
जिसकी वजह से सूची प्रकाशन को निर्धारित की गई तिथियों केे आयोग के आदेश जिला प्रशासन को दो स्थगित करना पड़ा। इस सूची का प्रकाशन 6 सितंबर को किया जाना था, लेकिन आयोग ने 5 सितंबर को ही इसके प्रकाशन पर रोक लगाते हुए प्रधान पद के होने वाले चुनावों को अग्रिम आदेशों तक टाल दिया है, लेकिन जिला पंचायत के 58 और क्षेत्र पंचायत के 1458 पदों पर चुनाव निर्धारित समय पर ही कराए जाने की बात कही गई।
इन पदों के आरक्षण की सूची भी रविवार को विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के बाहर चस्पा भी करा दी गई। सोमवार से आपत्तियां और दावे लिए जाएंगे। सूची देखने के लिए दावेदारों और उनके समर्थकों की पूरे दिन भीड़ जुटी रही। जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का आरक्षण जारी हो जाने के बाद दावेदार खुलकर सामने आने लगे हैं।
अब चुनाव प्रचार और तेज हो जाएगा। प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सबसे ज्यादा मारामारी जिला पंचायत सदस्य पद को लेकर मची हुई। एक-एक सीट पर कई कई दावेदार पहले से ही चुुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।
चुनाव आयोग ने प्रधान पद के लिए होने वाले चुनावों पर रोक लगा दी है। क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर होने वाले चुनाव की प्रक्रिया पर कोई रोक नहीं लगाई गई। इसके आरक्षण की सूची रविवार को जारी करते हुए विकास भवन स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पर चस्पा भी करा दी गई है।
- योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी
जिला पंचायत सदस्य का आरक्षण
क्षेत्र का नाम आरक्षण की स्थिति
सिद्धौर 5 अनुसूचित जाति महिला
फतेहपुर 3 अनुसूचित जाति महिला
निंदूरा 3 अनुसूचित जाति महिला
हैदरगढ़ 1 अनुसूचित जाति महिला
देवा 3 अनुसूचित जाति महिला
मसौली 4 अनुसूचित जाति महिला
पूरे डलई 3 अनुसूचित जाति
बंकी 1 अनुसूचित जाति
बंकी 3 अनुसूचित जाति
फतेहपुर 1 अनुसूचित जाति
सिरौलीगौसपुर 3 अनुसूचित जाति
निंदूरा 1 अनुसूचित जाति
सिद्धौर 2 अनुसूचित जाति
सिद्धौर 3 अनुसूचित जाति
निंूदरा 2 अनुसूचित जाति
सिद्धौर 1 अनुसूचित जाति
हैदरगढ़ 4 अनुसूचित जाति
त्रिवेदीगंज 2 पिछड़ा वर्ग महिला
सूरतगंज 3 पिछड़ा वर्ग महिला
फतेहपुर 5 पिछड़ा वर्ग महिला
बंकी 2 पिछड़ा वर्ग महिला
देवा 4 पिछड़ा वर्ग महिला
सूरतगंज 4 पिछड़ा वर्ग
मसौली 1 पिछड़ा वर्ग
रामनगर 2 पिछड़ा वर्ग
निंदूरा 4 पिछड़ा वर्ग
सिरौलीगौसपुर 4 पिछड़ा वर्ग
फतेहपुर 2 पिछड़ा वर्ग
देवा 2 पिछड़ा वर्ग
मसौली 3 पिछड़ा वर्ग
मसौली 2 पिछड़ा वर्ग
सिरौलीगौसपुर 2 पिछड़ा वर्ग
हरख 2 महिला
हरख 1 महिला
बनी कोडर 1 महिला
हरख 3 महिला
त्रिवेदीगंज 3 महिला
त्रिवेदीगंज 1 महिला
सिरौलीगौसपुर 1 महिला
दरियाबाद 2 महिला
फतेहपुर 4 महिला
सूरतगंज 1 अनारक्षित
सूरतगंज 2 अनारक्षित
सिद्धौर 4 अनारक्षित
देवा 1 अनारक्षित
बनी कोडर 2 अनारक्षित
बनी कोडर 3 अनारक्षित
बनी कोडर 4 अनारक्षित
बनी कोडर 5 अनारक्षित
रामनगर 1 अनारक्षित
रामनगर 3 अनारक्षित
निंदूरा 5 अनारक्षित
पूरे डलई 1 अनारक्षित
पूरे ढलई 2 अनारक्षित
हैदरगढ़ 2 अनारक्षित
हैदरगढ़ 3 अनारक्षित
दरियाबाद 1 अनारक्षित
दरियाबाद 3 अनारक्षित
ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण
क्षेत्र पंचायत का नाम आरक्षण की स्थिति
बंकी अनुसूचित जाति (महिला)
सिरौलीगौसपुर अनुसूचित जाति (महिला)
रामनगर अनुसूचित जाति
सूरतगंज अनुसूचित जाति
देवा पिछड़ा वर्ग महिला
हरख पिछड़ा वर्ग महिला
सिद्धौर पिछड़ा वर्ग
त्रिवेदीगंज पिछड़ा वर्ग
हैदरगढ़ महिला
फतेहपुर अनारक्षित
निंदूरा अनारक्षित
मसौली अनारक्षित
दरियाबाद अनारक्षित
बनी कोडर अनारक्षित
पूरे डलई अनारक्षित